गुरु रविदास की जयंती पर भाजपा चलाएगी 'समरसता संकल्प अभियान'
कोडरमा, जुलाई 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला इकाई की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर भाजपा की ओर से 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक "समरसता संकल्प अभियान" चलाएगी। यह अभियान भाजपा के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से घोषित कार्यक्रमों के तहत संचालित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा की संध्या पर देशभर के मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं, कलश वंदन अभियान के माध्यम से वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला, मंडल और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- संत रविदास की 650 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाएगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.