रांची, जुलाई 31 -- मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी का कलश मांडर विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। चान्हो और मांडर में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने कलश का श्रद्धापूर्वक एवं भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा के क्षेत्र में प्रवेश करते ही सोंस, चान्हो थाना चौक और मांडर थाना क्षेत्र के सोसई मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गुरु रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News...