नई दिल्ली, जून 12 -- दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर गुरुवार को फायरिंग की गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाशों ने जिम पर गोलीबारी की। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों तेज रफ्तार में बाइक पर जाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। बाहरी दिल्ली के डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि गोलीबारी पश्चिम विहार के पुष्कर एन्क्लेव स्थित 24 एचएस फिटनेस जिम पर की गई।सात गोलियां चलाईं और फरार हो गए अधिकारियों ने बताया कि यह जिम राजौरी गार्डन के रहने वाले दो लोगों का है, जबकि गुरु रंधावा 'ब्रा...