गुरु मां रूपा देवी की पुण्य तिथि पर श्री देवी भागवत कथा का आयोजन
रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ब्रह्मलीन गुरु मां कुमारी रूपा देवी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्री देवी भागवत महापुराण कथा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक पुष्पेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में ठुकराल ने गुरु मां रूपा देवी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन बेहद सरल, प्रेरणादायी और जनकल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि गुरु मां ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने पुण्य तिथि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.