रांची, जुलाई 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। गायत्री प्रज्ञा पीठ, तमाड़ में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु पूजन, नामकरण संस्कार, रुद्राभिषेक तथा हवन-यज्ञ में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने समर्थ गुरु के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मनिर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के लिए गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Sasaram News: गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में नौ कु...