धनबाद, जुलाई 27 -- भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ी पूर्णिमा) इस वर्ष 29 जुलाई बुधवार को मनाया जाएगा। उदयातिथि के अनुसार इसी दिन गुरु पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंदिरों, आश्रमों में विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 6:18 बजे प्रारंभ होगी और 29 जुलाई को रात 8:05 बजे समाप्त होगी। गुरु पूर्णिमा और सत्यनारायण कथा का शुभ पूजन मुहूर्त प्रातः 5:41 बजे से सुबह 9:47 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये 4 उपाय, बढ़ेगी बरकत और करियर में मिलेगी तरक्की इस दौरान गुरु, महर्षि वेदव्यास तथा अपने आराध्य दे...