बाराबंकी, जुलाई 10 -- सतरिख, संवाददाता। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक श्रीनाग देवता मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। guru पूर्णिमा से शुरू होने वाला यह मेला करीब पंद्रह दिनों तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Barabanki News: गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा श्रीनाग देवता का ऐतिहासिक मेला , तैयारियां तेज मेले की तैयारियों की स्थिति मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर वर्ष मेले में बाराबंकी के अलावा लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, रायबरेली और आसपास के कई जनपदों से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु मिट्टी की मालिया में दूध और चावल भरकर श्रीनाग देवता को अर्पित करते हैं। मान्यता है कि पूजा के बाद खाली मालिया घर में रखन...