गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक
मुंगेर, मई 18 -- सहरसा। जगतगुरु संत शिरोमणि स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को पूरब बाजार स्थित विनोबा आश्रम में उत्सव समिति की एक बैठक हुई। बैठक में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। भव्य आधुनिक पंडाल निर्माण का निर्णय लिया गया। 31 मईको आयोजित अगली बैठक में सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी एवं सहयोग की स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत करेंगे। सदस्यों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति, सेवा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा। महोत्सव के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, गुरु-भक्ति एवं मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अमर किशोर पोद्दार की अध्यक्षता व ज्योति कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.