अमरोहा, जुलाई 29 -- गजरौला। गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बृजघाट व तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान कर परिवार व समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। बुधवार सुबह से ही निजी वाहन, रोडवेज बस आदि साधनों से श्रद्धालु बृजघाट व तिगरी धाम पहुंचने लगे। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। बहुत से श्रद्धालु मंगलवार की रात में ही बृजघाट पहुंचे। उन्होंने बुधवार को ब्रह्म मुहुर्त में गंगास्नान कर विधि विधान से पूजा की। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद अमरोहा के साथ ही मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर...