लखीसराय, जुलाई 30 -- चानन, निज संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध शृंगी ऋषि धाम, जलप्पा स्थान सहित प्रायः मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लोगों ने सुबह स्नान कर गुरू वंदना की, मंत्र जाप किए और दान-पुण्य किया। कई जगहों पर सत्यसंग की भी आयोजन किया गया। प्रसिद्ध शृंगी ऋषि धाम में पूजा को लेकर सुबह से ही वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में पूजा कर लोगों ने सुख, शांति एवं जग के कल्याण के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Jhansi News: ..गुरु ब्रह्मा, ..गुरु विष्णु, ..गुरु साक्षात् महेश्वराय.. यह भी पढ़ें- Orai News: तीन खबरे गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए धार्मिक आयोजन, मंदिरों में बंटा प्रसाद यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जग में गुरु से बड़ा न कोय, गुरु चरणों में श्रद्धा से झुके हजारों शीश...