फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- फर्रुखाबाद। गुरु पूर्णिमा पर शहर में विभिन्न आयोजन हुये। संघ के अलावा विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम में गुरु की महिमा बतायी गयी। गुरुगांव देवी मंदिर में गुरु द्रोणाचार्य का भक्तों ने पूजन किया। पांचालघाट के दुर्वासा ऋषि आश्रम में बड़े गुरु ओंकारदास ब्रह्मचारी, ईश्वरदास ब्रह्मचारी से भक्तों ने दीक्षा ली। भक्तों ने आश्रम जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में प्रसाद ग्रगहण किया गया। महाकाल मंदिर में साध्वी अर्चना दीक्षित ने महर्षि वेदव्यास का जन्मोत्सव बड़े गुरु और छोटे गुरु का पूजन कर मनाया। सत्संग भी हुआ। कन्याओं को भोजन कराया गया। सुमित, दीपक, देवीराम, रामऔतार, बालकृष्ण, विजय आदि ने व्यवस्था देखी। बालाजी मंदिर कादरीगेट पर श्री श्रद्धापूर्वक माहौल गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। निजी और सरकारी विद्यालयों ...