सासाराम, जुलाई 29 -- परसथुआ, एक संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को परसथुआ एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु अपने-अपने गुरु आश्रमों के लिए श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रवाना हुए। श्रद्धालुओं में गुरु के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु अयोध्या सिंह, सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ मौर्य, संजय गुप्ता, राजू कुमार, बिशेश्वर सेठ, राजेश कुमार, रवि मिश्र तथा राधेश्याम सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन सफल एवं सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करना प्रत्येक शिष्य का सौभाग्य होता है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छह स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा उन्होंने बताया कि ...