नई दिल्ली, जुलाई 29 -- बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को अपना गुरु बताया है। डायरेक्टर ने लिखा कि कैसे दोनों के साथ की शुरुआती दो बातचीतों ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की वजह से हैं। दोनों ने ही करण को करियर को लेकर रास्ता दिखाया था। इनकी वजह से करण ने अपने करियर की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है डायरेक्ट की थी।करण जौहर ने शाहरुख और आदित्य को बताया अपना गुरु शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने करण जोहर को उन्हें असिस्ट करने को कहा था। इस बारे में करण ने कहा की उस दौरान आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रात के 1 बजे फोन कर उन्हें असिस्ट करने की बात कही थी। वो उस समय अपनी आगे की प...