संभल, जुलाई 30 -- शहर के मोहल्ला ठेर स्थित आर्य समाज मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। पतंजलि परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के उपरांत भजन-कीर्तन और गुरु वंदना का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। मुख्य वक्ता एवं राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन ने कहा कि गुरु भगवान का ही स्वरूप हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान और सत्य के मार्ग पर ले जाते ...