भभुआ, जुलाई 29 -- स्वयंसेवकों ने रीक्रिएशन क्लब में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया भगवा ध्वज को त्याग, तपस्या, शौर्य और राष्ट्र सेवा का प्रतीक बताया गया भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भभुआ नगर इकाई की ओर से गुरु पूर्णिमा पर रीक्रिएशन क्लब में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संघ के भगवा ध्वज को गुरु मानकर विधिवत पूजन किया और उसके प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बौद्धिककर्ता रामधार पाण्डेय ने कहा कि संघ की परंपरा में भगवा ध्वज को गुरु का स्थान प्राप्त है। भगवा ध्वज त्याग, तपस्या, शौर्य और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: संगीत साधकों ने गुरुजनों की आराधना कर लिया आशीर्वाद उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक गुरु पूर्णिमा पर भगवा ध्वज का ...