अलीगढ़, नवम्बर 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नई बस्ती गुरुद्वारे से रविवार को प्रभात फेरी के रूप में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों से होता हुआ नई बस्ती पहुंचा। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नई बस्ती गुरुद्वारा सचिव जरनेल सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे नगर कीर्तन नई बस्ती गुरुद्वारे से निकाला गया। नगर कीर्तन में पांच प्यारों के साथ बच्चों की झांकी रही। बैंड-बाजों की धुन पर लोग आगे बढ़ते गए। मुख्य अतिथि आरएसएस के गोविंद रहे। शुभारंभ मेयर प्रशांत सिंघल ने फीता काट कर किया। जगह-जगह फूल बरसा कर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान गुरु नानक देव की शिक्षा के बारे में बताया गया। नगर कीर्तन नई बस्ती से शुरु होकर पंजाबी क्वाटर, जीटी रोड, रेलवे रोड, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, रघुवीर पुरी, मसूदाबाद होते हुए नई बस्ती गुरुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.