नोएडा, नवम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 में गुरु नानक जयंती पर बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब और श्री गुरु नानक देव दरबार गुरुद्वारा के संयुक्त तत्वावधान इसका आयोजन हुआ। गुरु नानक देव जयंती में आने वालों और सेक्टर के लोगों ने इसमें रक्तदान किया । क्लब सदस्य तरंग तायल ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने बाद रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...