हजारीबाग, दिसम्बर 8 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि । बीबीएमके विवि में रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए विभावि के सेवानिवृत अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ सजल मुखर्जी को सम्मानित किया गया। डॉ मुखर्जी को बीबीएमके के कुलपति ने यह सम्मान उनकी अकादमिक उपलब्धियों और निरंतर योगदान की सराहना के रूप में प्रदान किया है। बताते चलें कि डॉ मुखर्जी गुरु नानक कॉलेज, धनबाद में आयोजित एक संगोष्ठी में रिसोर्स पर्सन एवं चेयरपर्सन के रूप में शामिल हुए थे । उक्त संगोष्ठी का विषय झारखंड के 25 वर्ष उपलब्धियां और कमजोरियां था । इस अवसर पर डॉ मुखर्जी ने झारखंड राज्य के पिछले पच्चीस वर्षों के सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और नीतिगत विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य की प्रमुख उपलब्धियों, विकास की गति, जनजातीय क्षेत्रों की स्थिति, प्राकृतिक संसाधनो...