हरिद्वार, सितम्बर 7 -- भेल स्थित गुरु नानक एकेडमी स्कूल में बच्चों और शिक्षिकाओं ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। इस अवसर पर प्रिंसिपल ममता सोलंकी ने 200 बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि जब भी पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के लिए जाएं तो स्वच्छता का ध्यान रखें। किसी भी पर्वत, पहाड़, नदी को गंदा नहीं करना चाहिए। प्रकृति ने हिमालय के रूप में बहुत सुंदर प्रहरी दिया है लेकिन मनुष्य उसकी खूबसूरती बिगाड़ने का कार्य कर रहा है। इसे पर्वतों का राजा कहा जाता है। प्राचीन काल से हिमालय खड़ा रक्षा कर रहा है। सभी को हिमालय की जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर सोनिया चड्ढा, मोनिका अग्रवाल, हरमीत कौर, मेघा, सविता कुमारी, एंजल, मीनाक्षी चौहान, दीप्ति, दीपाली, कृष्मिता आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हिमालय बचाओ अभियान में गाजीवाली के 138 विद्यार्थियों ने ली श...