गुरु नानकदेव का ज्योति ज्योत पर्व मनाया
बरेली, अक्टूबर 6 -- प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत पर्व सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सचखंड दरबार में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। पर्व को लेकर 29 सितंबर से चल रहे श्री संपट पाठ की सोमवार समाप्ति हुई। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। नन्हे बच्चों के बाल कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हजूरी रागी जत्थे के भाई कुशल पाल सिंह और भाई रणजीत सिंह ने कीर्तन किया। दिल्ली से आए भाई गुरमनप्रीत सिंह व हरमनप्रीत सिंह और चंबा के भाई कमलदीप सिंह ने गुरबाणी का रसपान कराया। अरदास के बाद दीवान का समापन हुआ। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत समाना दिवस मनाया कार्यक्रम में प्रधान रविंदर पाल सिंह कालरा, सचिव गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.