नई दिल्ली, जून 9 -- क्या आपको भी लगता है कि पुराने जमाने के कुछ सैड सॉन्ग्स में अजीब कसक होती थी। ऐसे जैसे कि गाने वाले ने अपना दिल निकालकर रख दिया हो। कई ऐसे जिनके पीछे दर्दभरी कहानियां हैं लेकिन हम सिर्फ इनसे वाकिफ नहीं। ऐसा ही एक गाना है, ना जाओ सैंया छुड़ा के बैयां। यह गाना साहिब बीवी और गुलाम का है। सॉन्ग गुरु दत्त और मीना कुमारी पर फिल्माया गया है। इस गाने में गीता दत्त की बहुत तारीफ हुई। जिसने भी गाना सुना, लगा जैसे आवाज उनके दिल से निकली हो। यह सच भी था। दरअसल उस वक्त गीता और गुरु दत्त के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। उन्होंने उस फेज में ही वो गाना गाया था।शुरू में ठीक चली शादी फिर... गुरु दत्त ने 1951 में पहली फिल्म बनाई जिसका टाइटल बाजी था। इस मूवी के सेट पर उनकी मुलाकात गीता रॉय से हुई। वह बड़ी प्लेबैक सिंगर थीं। गुरु दत्त को गीता...