मेरठ, मई 4 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। विराट की शानदार 71 रन की पारी से जीटीबी ने 10 रन से जीत दर्ज की। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। वहीं, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी 164 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच विराट और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज संचित को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...