मेरठ, अप्रैल 3 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। जीटीबी की टीम ने 28.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट ने बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...