काशीपुर, नवम्बर 24 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में सोमवार को गुरु तेग बहादुर की 350 वें शहीदी दिवस पर छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली l इसका शुभारंभ उप प्रधानाचार्य मेजर मुनीशकांत शर्मा ने गुरु तेग बहादुर का बलिदान, याद रखेगा हिन्दुस्तान नारा लगाते हुए किया। प्रभात फेरी नागनाथ मंदिर, मोहल्ला पक्काकोट, कानूनगोयान, लाहोरियान, डॉक्टर लाइन कटोरताल से होते हुए विद्यालय पहुंचीं। यहां वरिष्ठ प्रवक्ता रोशन लाल वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार, रणधीर सिंह, कौशलेश गुप्ता, बलजीत सिंह सुमेरिया, राजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र गोस्वामी, कपिल भारद्वाज, अनिल कुमार सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.