रुडकी, नवम्बर 26 -- एंबीशन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गुरु ज्ञान सागर स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में रुड़की क्षेत्र के कई स्कूलों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गुरु ज्ञान सागर स्कूल और भारतीय अकादमी के बीच हुआ। जिसमें टीम ने शानदार प्रर्दशन कर जीत दर्ज की। खेल प्रशिक्षक नितिन चौधरी और आर्यन के निर्देशन में कैप्टन आर्यन, आरव सुंदरम, गौतम, सौरभ और अभिषेक चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अनुज गोयल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्या सारिका जैन, कोऑर्डिनेटर जसविंदर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.