मेरठ, जून 4 -- गुरु जगदीश्वरानंद महाराज की 21वीं पुण्यतिथि मनाई मेरठ। बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गुरुवार को गुरु जगदीश्वरानंद महाराज की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर में विधि विधान से गुरु पूजन और पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु जगदीश्वरानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मंदिर की महामंडलेश्वर गुरुमाता नीलिमानंद महाराज के गद्दी पर आसीन हुए 21 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उन्हें बधाई दी और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन कीर्तन और गुरु महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।...