बिजनौर, जुलाई 28 -- कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रेरणा एवं परिचय कार्यक्रम में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को जूम मीटिंग के माध्यम संबोधित किया। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को इस श्लोक: का उच्चारण करते हुए 'विद्या ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वाद्धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम्॥' यह श्लोक बताता है कि जीवन में वास्तविक उन्नति का आधार विद्या है। विद्या से विनम्रता आती है, विनम्रता से योग्यता, योग्यता से समृद्धि, समृद्धि से धर्माचरण और धर्म से स्थायी सुख प्राप्त होता है इसलिए शिक्षा का उद्देश्य केवल धन कमाना नहीं, बल्कि अच्छे चरित्र और सुखी जीवन का निर्माण करना है। जीवन व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञानार्जन और उज्ज्वल भविष्य ...