मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्तूबर को हिंदू डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय शिक्षा संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर एपी सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों और सम्मान के लिए मजबूती से काम करेगा।प्रो. एपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के...