मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विंडो खोल दी है। एक सप्ताह का समय छात्रों को दिया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने का ट्रायल मंगलवार दोपहर ही कर लिया गया था। बुधवार से छात्र फॉर्म भर सकेंगे। इसकी सूचना भी विवि के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एग्जाम फॉर्म खोल दिए गए हैं। छात्र परीक्षा फीस जमा कर समय से फॉर्म भर लें। एक सप्ताह के लिए विंडो खुली रहेगी। 26 दिसंबर तक वेरीफिकेशन कर लिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि पांच जनवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इस बावत सभी को आदेशित भी कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...