मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि के कैंपस के पीजी की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। विवि सात विषयों में परास्नातक के कोर्स करा रहा है। ये परीक्षाएं 29 मार्च तक चलेंगी। गुरु जंभेश्वर विवि के कैंपस के पीजी की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रहीं है। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि कैंपस में पीजी सात विषयों में संचालित की गई थी। इनकी परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू हो रही है। 23 के अलावा 25, 27 और 29 मार्च को परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं के लिए एक मात्र केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक को बनाया गया है। परीक्षा को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा इन विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 व 31 मार्च को पीतलनगरी स्थित एमएचएससी सेंटर में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...