हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर-जंदाहा रोड पर गुरु चौक के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से शनिवार को एक अधेड़ ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घायल ई -रिक्शा चालक को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर हाल- बेहाल बना हुआ है। मृत ई-रिक्शा चालक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक ठकुरसी कुशियारी निवासी धर्मदेव शाह के 43 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र साह के रूप की गई। यह भी पढ़ें- गुरु चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से ई-रिक्शा चालक की मौतदुर्घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र साह ई-रिक्शा लेकर जंदाहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बड़े वाहन ने ठोकर मार ...