बिजनौर, जून 29 -- गुरु घर की समर्पित एवं निष्ठावान सेविका बीबी सुरेंद्र कौर चावला के निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गुरमुख परिवारों तथा पंजाबी समाज में शोक छा गया। लगभग 65 वर्षीय दिवंगत सुरेंद्र कौर चावला गुरू घर के समर्पित सेवक सरदार सतपाल सिंह चावला की धर्मपत्नी थी। जिनका गुरु घर के कार्यों और कार्यक्रमों में सदैव समर्पित योगदान बना रहता था। उनके निधन पर लोग पंजाबी कॉलोनी आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। शव यात्रा में भाग लेने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों में धामपुर विधायक अशोक राणा के पुत्र राणा प्रियंकर सिंह तथा उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरु चरण सिंह मोहन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...