आदित्यपुर, मार्च 10 -- चांडिल, संवाददाता। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और संकुल साधनसेवी उपस्थित रहे। बैठक में नव भारत साक्षरता अभियान, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, ई-कल्याण 2025-26 पंजीकरण व सत्यापन, साइकिल योजना, सावित्री बाई फुले योजना, एमडीएम एसएमएस, पोषण वाटिका, आईएफए टैबलेट समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही छात्रों की संख्या, बैंक खाता वाले छात्रों का वर्गवार विवरण, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी भी मांगी गई। इस दौरान बीईईओ नवल किशोर सिंह...