साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। आरके प्लस टू स्कूल में सोमवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने की। गुरु गोष्ठी में बीइइओ ने दैनिक एसएमएस, शिक्षकों व बच्चों के ई-विद्या वाहिनी में ऑन लाइन उपस्थिति, प्रोजेक्ट रेल, ड्रॉप बॉक्स की स्थिति, विद्यालय की स्वच्छता, साधना सप्ताह, तिथि भोजन, आईसीटी लैब का संचालन व रख-रखाव आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। गुरुगोष्ठी में जिला से आए पलाश कार्यक्रम के तहत एफएलएन के जिला समन्वयक ने उपस्थित शिक्षकों को दी। बीइइओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि कल्याण स्कॉलरशिप सभी छात्र- छात्राओं का कल्याण विभाग को भेजना सुनिश्चित करें एवं साथ हीं क्लास 8-12 के छात्राओं का सावित्री भाई फुले स्कॉलरशिप भी भेजना सुनिश्चित करें। मौके पर बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीआरपी म...