चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी में सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) बलराज कपूर ने किया। बैठक में उन्होंने कहा शिक्षकों को अपने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने और विद्यालयों से संबंधित विभिन्न प्रतिवेदनों को समय पर उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने दिशा निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल पोर्टल पर सही और समयबद्ध जानकारी अपलोड करना विभागीय कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही बच्चों का अपार आईडी बनाने, हर महीने के 20 तारीख को जन्म दिन मनाने सहित बच्चों को भोजन करने का निर्देश देते हुए शिक्षकों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी। इस मौके प...