सहारनपुर, जनवरी 5 -- श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरमत विचार और मधुर कीर्तन से संगत को निहाल किया। सोमवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरमत समागम ग्राउंड में भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया। प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी का स्वागत गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में किया गया। इसके उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को कीर्तन करते हुए गुरमत समागम स्थल के पंडाल में ले जाया गया, जहां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दीवान सजा रहा। दीवान में विभिन्न रागी जत्थों, ढाढ़ी जत्थों, ग्रंथियों तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार...