घाटशिला, जनवरी 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड के मुसाबनी नंबर तीन स्थित गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को सिख समुदाय के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरु गोबिंद सिंह जी की 359वीं जयंती पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयघोष से गुंजायमान रहा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से गुरुद्वारा साहिब में चल रहे सहज पाठ का सोमवार को विधि-विधान के साथ समापन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सिख श्रद्धालु गुरु दरबार में मत्था टेकने पहुंचे और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। समापन समारोह के बाद विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, उनके त्याग और मानवता के प्रति उनके संदेशो...