फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- सुहाग नगरी में सिखों के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया। नगर में नगर कीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान गुरुवाणी गूंजती रही। मार्ग में जगह-जगह कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। मंगलवार को नगर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की धूम रही। नगर कीर्तन यात्रा हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा स्टेशन रोड से नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व साध संगत द्वारा गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास की गई। तत्पश्चात नगर कीर्तन यात्रा प्रारंभ हो गई। नगर कीर्तन यात्रा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा स्टेशन रोड से शुरू होकर कंपनी बाग चौराहा, बस स्टैंड से आर्य नगर, गांधीनगर चौराहा, जलेसर रोड, सेंट्रल चौराहा से आगरा गेट, गौशाला, विवेकानंद चौराहा होते हुए वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.