रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों और माता गुजर कौर का शहादत पर्व 25 दिसंबर को स्टेशन रोड के गुरुद्वारा में मनेगा। आयोजन सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक होगा। अंत में लंगर लगेगा। विशेष दीवान 27 दिसंबर को गुरुनानक स्कूल में सजाया जाएगा। आयोजन में विशेष तौर पर रागी जत्था भाई साहिब भाई जलविंदर सिंह अमृतसर वाले रांची आएंगे। सरदार गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि प्रकाश पर्व के संदर्भ में तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के लिए लंगर की सेवा करने के लिए रांची से 90 सेवादारों का जत्था पटना के लिए रवाना होगा। प्रभातफेरियों का हुआ समापन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड की ओर से गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन मंगलवार को हुआ। गुरुद्वारा साहिब मेन रोड की प्रभातफेरी सुबह 4:...