धनबाद, जनवरी 5 -- कतरास, प्रतिनिधि। गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व रविवार को कतरास के रानीबाजार स्थित गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर भव्य दरबार सजाया गया तथा विशाल लंगर का आयोजन हुआ। इसमें सभी समुदायों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंजाब से आए रागी जत्था ज्ञानी गुरु भेद सिंह एवं उनकी टीम ने सबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। वहीं धर्म प्रचारक गुरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हरभजन सिंह, इंदर सिंह, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह उर्फ राजू, विक्की सिंह, रंजीत सिंह, गुरप्रीत कौर, जसवीर कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.