जौनपुर, दिसम्बर 22 -- मडियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाश पर्व रविवार को वाराणसी रोड स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज स्थित रामलीला मैदान से दोपहर दो बजे शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गुरु गोविंद सिंह सभा के तत्वावधान में आयोजित की गई। शोभायात्रा में हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु नानक देव महाराज तथा गुरु तेग बहादुर साहिब की चरण पादुकाएं सम्मिलित की गईं। इनके दर्शन कर संगत निहाल हुई। गुरुबाग वाराणसी से आए रागी जत्था के ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने भजन-कीर्तन किया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे शामिल रहे। शोभायात्रा में सिख समाज के युवक करतब दिखाते चल रहे थे। नानक शाही मोहल्ला मिश्राना, कोतवाली शहीद सरदार भगत सिंह तिराहा, खैरुद्दीनग...