पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को कचहरी परिसर में सिखों के 10वें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह की 359वीं जयंती मनाई। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह की तस्वीर पर फुल माला चढ़ाया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह धर्मगुरु के साथ ही साथ महान योद्धा, कवि, दर्शानिक एवं समाज सुधारक संत थे। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन को बलिदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...