भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359वां प्रकाश पर्व रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी सरदार हर्षप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व पर सुबह 10 बजे से सामूहिक रूप से श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती, अरदास एवं सामूहिक लंगर का आयोजन होगा। वहीं रात्रि में दीप उत्सव का आयोजन होगा। प्रकाश पर्व को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह, सचिव बलबीर सिंह बाबा, मनजीत सिंह छाबड़ा, रमेश सूरी, खेमचंद बच्चानी, अजीत सिंह, हरविंदर सिंह भंडारी सहित अन्य जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...