मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- रोडवेज स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार में रागी जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। मंगलवार को रोडवेज गुरूद्वारे में श्री गुरू सिंह सभा द्वारा जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। गत चार जनवरी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ प्रारम्भ किए गए थे जिनकी मंगलवार प्रात: 10 बजे समाप्ति हुई, समाप्ति उपरांत गुरू जी के दीवान सजाए गए। इस मौके पर कविशर जत्था भाई सुच्चा सिंह (बसी पठाना गुरदासपुर वाले) ने कविता राही इतिहास दसया। गुरूद्वारा गांधी कालोनी के हैड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने कथा द्वारा श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। ग...