बुलंदशहर, जनवरी 19 -- खुर्जा। नगर में सोमवार को दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359 वें जन्म प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें आकर्षक झाकियों के साथ करतब दिखाने वाले समूह भी मौजूद रहे। खतरनाक करतब देख लोग दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के नगर कीर्तन का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया गया। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359 वें जन्म प्रकाशोत्सव के अवसर पर बाल कवि दरबार, कवि दरबार, कीर्तन दरबार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाहेगुरु की खालसा, वाहेगुरु की फतेह की गूंज से माहौल भक्ति में हो गया। प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी एवं कीर्तन के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सिख समुदाय के अलावा अन्य वर्ग के लोगों की भी भागीदारी रही। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जगजीत सिंह वालिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.