रांची, दिसम्बर 27 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमड़े (रांची) में शुक्रवार को 'वीर बाल दिवस' अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। इस दौरान सिख इतिहास के अमर नायक, गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अद्वितीय साहस, बलिदान और अटूट आस्था को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवाणी के मधुर शब्द एवं अरदास से हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं ने वीरता, त्याग और धर्म के प्रति अडिग निष्ठा का भाव जागृत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चारों साहिबजादों की वीरता पर आधारित मार्मिक कथा प्रस्तुति रही, जिसे विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। इन पोस्टरों में साहिबजादों के जीवन के विभिन्न प...