रांची, मार्च 28 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमड़े (रांची) में शनिवार को ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। बाल वाटिका के बच्चों ने इसे उत्साहपूर्वक मनाया और अपनी शैक्षणिक यात्रा के अगले चरण में प्रवेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद और अरदास से हुई। इसके बाद बच्चों ने रैंपवॉक और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्या शालिनी विजय ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अंकिता कुमारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...