खगडि़या, दिसम्बर 26 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में इंटरनेशनल पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल, भरतनगर चुकती, मानसी में वीर बाल दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य, साहस एवं बलिदान की गाथा को बच्चों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शौर्यगाथा केवल सिख इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि भारत की आत्मा में रचा-बसा धर्म, साहस और बलिदान का शाश्वत प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि सत्य के लिए खड़े होने में उम्र बाधा नहीं बनती, आवश्यकता होती है तो केवल अडिग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.