धनबाद, अप्रैल 12 -- जोड़ापोखर। जियलगोरा मानस सत्संग समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय 54वें वार्षिक मानस महाधिवेशन का समापन शनिवार को प्रभु श्री राम के भव्य राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। वाराणसी से पधारीं कथावाचक प्रियंका पांडेय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिना गुरु के मार्गदर्शन के जीवन को सही दिशा नहीं मिल सकती। उन्होंने सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि यह मनुष्य को कुसंग से निकालकर चरित्र निर्माण में सहायक होता है। कथावाचक रामायण, सूरदास और अलंकार कौशिक ने भी अपने प्रवचनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष गणेश साव, परशुराम पांडेय, अशोक वर्मा, दिवाकर प्रसाद, योगेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.