मोतिहारी, सितम्बर 7 -- मोतिहारी,निप्र। शहर के लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय के बीएड विभाग में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) मृगेंद्र कुमार, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार राय, डॉ के. के. सिन्हा, डॉ.प्रियरंजन झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य प्रो. मृगेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षक को कभी कभी छात्र छात्राओं के चरित्र निर्माण,भविष्य निर्माण के लिए सख्त भी होना पड़ता है, इसका मतलब यह नहीं कि शिक्षक छात्रों का भला नहीं चाहते। उन्होंने गुरु शिष्य की महिमा का बखान करते हुए बताया कि शिष्य कुम्हार की उस बेडौल कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं जिसे शिक्षक तरास कर एक सही आकार देते हैं। यह भी पढ़ें- A...